BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीजेपी की दोबारा आंदोलन की चेतावनी,.. <<     KHABAR : जन्मस्थली नीमच में गौरव के साथ मना.. <<     KHABAR : नीमच नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने.. <<     BIG REPORT : दिनभर चली नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम,.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान की विशाल यात्रा,.. <<     खरगोन में किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,.. <<     मुरैना के उत्तमपुरा में खौफनाक हत्या, लूट की.. <<     "पटवारी पर जानलेवा हमले के विरोध में आलोट में.. <<     BIG NEWS : नीमच के स्कीम नंबर- 34 में हाईवोल्टेज.. <<     "पटवारी पर जानलेवा हमले के विरोध में आलोट में.. <<     मंदसौर में गो माता को 'राष्ट्र माता' घोषित.. <<     KHABAR : कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को.. <<     KHABAR : अनधिकृत संगठन पर ब्लॉक कांग्रेस का ऐतराज,.. <<     KHABAR : शहडोल के सरकारी स्कूल की शर्मनाक तस्वीर,.. <<     दतिया में थमा नहीं कांग्रेस का जोश, रीना.. <<     नशा मुक्ति की अलख, खरगोन में पुलिस पेंशनर्स.. <<     KHABAR : कारगिल के अमर वीरों को जाजू कॉलेज का नमन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2025, 11:04 am
NEWS : अर्बन बैंक निदेशक मंडल की बैठक संपन्न, डॉ. सेठिया के नेतृत्व में सहकार कुंभ में जाएंगे निदेशक मंडल सदस्य, चर्चा कर लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चितौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक बैंक चेयरमैन डा आई एम सेठिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें रजत जयंती वर्ष में ग्राहकों की मांग के मध्येनजर वाहन और स्टाफ ऋण की ब्याज दरों में 0.50 प्रतिशत की और कमी की घोषणा करते हुए ऋण सीमा को 2 लाख से 5 लाख करने,आगामी 10 व 11 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित सहकार महाकुंभ में निदेशक मंडल सदस्यो की भागीदारी सुनिश्चित करने सहित सभी शाखा स्तर पर रजत जयंती समारोह मना कर नए ग्राहकों को जोड़ने के अभियान में और अधिक सक्रियता लाने का निर्णय लिया गया। 
प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी के अनुसार उपाध्यक्ष शिव नारायण मानधना,निदेशक सीए दिनेश सिसोदिया,रंजीत सिंह नाहर,वृद्धिचंद कोठारी,राधेश्याम आमेरिया,बाबर मल मीणा,बाल किशन धूत, श्रीमती कल्याणी दीक्षित,हरीश आहूजा, सीए दिप्ती डाड सेठिया,हेमंत शर्मा, सीए नितेश सेठिया आदि के सानिध्य में बैठक आयोजित हुई। बैठक में शाखा अनुसार व्यावसायिक प्रगति की समीक्षा, ऋण स्वीकृतियां, अंकेक्षण अनुपालन कमेटी बैठक सहित व्यवसाय वृद्धि में स्टाफ भागीदारी की समीक्षा करने का निर्णय , दिवाली बोनस देने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय किए हुए।
बैठक में आगामी तिमाही में शाखावार वृहद रजत जयंती कार्यक्रम, आयोजन करने के साथ ही व्यापक प्रचार प्रसार तथा ग्राहक संपर्क की योजना में तेजी लाने का निर्णय किया गया।
बैठक में डा आई एम सेठिया ने बताया कि सहकार कुंभ में देश भर के अर्बन बैंको के प्रतिनिधि भाग लेंगे तथा केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह जी उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि होंगे। कुंभ में 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल डा सेठिया के नेतृत्व में रविवार शाम दिल्ली के लिए रवाना होगा। उपाध्यक्ष शिवनारायण मानधना ने धन्यवाद व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE