चित्तौड़गढ़। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इंदिरा देवनानी के 3 नवंबर को स्वर्गवास होने पर चित्तौड़गढ़ अर्बन कॉऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के चेयरमैन व जनचेतना के संस्थापक डॉ. आईएम सेठिया, बैंक निदेशक व मंच के प्रांतीय अध्यक्ष हेमंत शर्मा, मंच के प्रांतीय महामंत्री श्रीकांत शर्मा ने अजमेर स्थित निवास पर दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए व देवनानी को ढांढस बंधाया।
डॉ. सेठिया ने अजमेर में ख्यातनाम उद्योगपति सलिल सिंघल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गेहलोत, मेजर जनरल सुभाष चंद्र पारीक से भी मुलाकात कर चित्तौड़गढ़ आने का निमंत्रण दिया।