देवरी खवासा। ग्राम देवरी खवासा में धर्म और संस्कृति के प्रति आस्था जागृत करने वाला सामूहिक सुंदरकांड पाठ बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में गांव के अनेक युवाओं ने सक्रिय भागीदारी करते हुए धर्मलाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर पुजारी द्वारा भगवान श्रीराम और हनुमानजी की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद भक्तिमय वातावरण में सुंदरकांड पाठ और श्रीराम नाम संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने भक्ति भाव से भाग लिया।
गांव में इस धार्मिक आयोजन की विशेष चर्चा रही। ग्रामीणों ने युवाओं की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को सनातन धर्म और संस्कृति से जोड़ने का माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन में युवाओं की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने पूरे आयोजन को अनुशासित और भव्य स्वरूप दिया।