दूदरसी। गांव खेड़ा दारु के प्रतिष्ठित धाकड़ समाज के राधेश्याम धाकड़ की धर्मपत्नी कैलाशी बाई का स्वर्गवास हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा आज रविवार 9 नवंबर को शाम 4 बजे उनके निज आवास से निकलेगी जो गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई मोक्षधाम पहुंचेगी। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, उनकी चिता को मुखाग्नि उनका एक मात्र सुपुत्र मदनलाल देंगे व उनके श्री चरणों में नमन करते हुए उन्हें सजल नेत्रों से अंतिम विदाई देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
ज्ञात रहे स्वर्गीय केलाशीबाई स्वर्गीय भंवरलाल पटेल की पुत्रवधू, राधेश्याम की धर्मपत्नी, लक्ष्मीनारायण, जगदीश,रामचंद्र, बंशीलाल, गोविंद, निर्भयराम, सुरेश, बद्रीलाल, मुकेश की भतीजा बहू, चंपालाल की भाभी, दिनेश, ओमप्रकाश, बालमुकुंद, बाबूलाल, प्रकाश की भाभीजी, अरुण की बड़ी माताजी, हेमेंद्र की दादीजी थी। कैलाशी बाई का असमय यूं चले जाना परिवार पर अकस्मात वज्रपात हुआ हुआ है। जिसने भी यह समाचार सुना स्तब्ध हो गया है और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उपरोक्त जानकारी पत्रकार बालमुकुंद नागर ने दी।