BREAKING NEWS
BIG VIDEO NEWS: हड़ताल खत्म, सफाईकर्मियों की.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गेंदे के फूलों से महका सरवानिया.. <<     BIG NEWS : पहले चक्का जाम, फिर पानी के टैंकर का.. <<     शाजापुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना,.. <<     KHABAR : टीआई हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ का कड़ा फैसला,.. <<     KHABAR : अनुदान प्राप्त शिक्षकों को 7वें वेतनमान.. <<     BIG NEWS : गांव के हर परिवार को मिला अपनी संपत्ति का.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर के आण आश्रम में 22 नवंबर को होगा.. <<     देवास पुलिस का 'सुपर कॉप' एक्शन: गीताश्री.. <<     धनतेरस पर खरगोन के बाजारों में जमकर बरसा धन,.. <<     KHABAR : रेलवे स्टेशन पर बम की खबर निकली अफवाह,.. <<     VIDEO NEWS: दीपावली पर शाजापुर पुलिस का पहरा सख्त!.. <<     BIG NEWS : नीमच की यातायात व्यवस्था को लेकर कलेक्टर.. <<     VIDEO NEWS : मुरैना में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान! 50 लाख.. <<     KHABAR : देवास में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा.. <<     NEWS : बोनस समझौते पर लगी मुहर, हिंदुस्तान जिंक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2025, 4:09 pm
BIG NEWS : दाऊदी बोहरा समाज की संस्था ‘उमुरे इक्तेसादिया’ ने किया ‘इंडस्ट्रियल पेवेलियन’ कार्यक्रम का आयोजन, अतिथियों ने कहा- समाज की पहल कर रही है आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत, युवाओं को उद्योग स्थापना के लिए किया प्रेरित, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। दाऊदी बोहरा समाज की संस्था उमुर इक्तेसादिया नीमच द्वारा बोहरा कॉलोनी, अमाकीने मोहम्मदिया स्थित हकीमिया हॉल में ‘इंडस्ट्रियल पेवेलियन’ नामक एक अत्यंत प्रेरणादायक और सार्थक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को केवल व्यवसाय तक सीमित न रखकर, उद्योगों की स्थापना की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। यह आयोजन दाऊदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु डॉक्टर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के ‘उद्योग विस्तार’ के संदेश पर आधारित रहा।

बोहरा समाज की पहल अत्यंत सराहनीय-
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य युवाओं को नौकरी पाने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनाने का है। उन्होंने कहा कि उद्योगधंधा किसी भी शहर की आर्थिक रीढ़ होता है, और इस दिशा में बोहरा समाज की पहल अत्यंत सराहनीय है।

आत्मनिर्भर भारत को कर रहा मजबूती प्रदान- 
विधायक दिलीप सिंह परिहार ने अपने उद्बोधन में कहा कि दाऊदी बोहरा समाज देश के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूती प्रदान कर रहा है। उन्होंने विशेषतः नीमच में बोहरा समाज के उद्योगपतियों द्वारा संचालित बाबजी एएसी ब्लॉक और अन्य औद्योगिक इकाइयों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन उद्योगों ने न केवल बड़े पैमाने पर स्थानीय लोगों को रोजगार दिया है, बल्कि नीमच के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है।

अतिथियों ने किया औद्योगिक प्रदर्शनी का अवलोकन-
कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी संस्था के समन्वयक हुसैनी डेरकी ने दी। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी को उद्योग की महत्ता समझाने के लिए कार्यक्रम को तीन प्रमुख चरणों में विभाजित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा फीता काटकर की गई, जिसके पश्चात लगाई गई औद्योगिक प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की मशीनरी, उत्पाद नमूने, तकनीकी जानकारी और उद्योग स्थापना से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई।
-
तीन प्रमुख चरणों में विभाजित किया कार्यक्रम-
पहला चरण- 
बच्चों द्वारा प्रस्तुतियों के माध्यम से व्यवसाय एवं उद्योग के बीच अंतर और उद्योग के व्यापक फायदे समझाए गए। संदेश यह दिया गया कि केवल व्यापार तक सीमित रहना पर्याप्त नहीं, बल्कि आधुनिक समय में उद्योग स्थापना अधिक अवसर और संभावनाएं प्रदान करती है। 

दूसरा चरण-
इस चरण में लघु उद्योगों से लेकर बड़े उद्योगों तक के सफर की प्रक्रिया, चुनौतियाँ और संभावनाएँ समझाई गईं। साथ ही भविष्य के औद्योगिक परिदृश्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में नीमच के स्थानीय बोहरा उद्योगपतियों की सफल यात्रा का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया, जिससे युवा सीधे प्रेरित हो सके।

तीसरा चरण-
अंतिम चरण में समाज, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा उद्योग स्थापना के लिए उपलब्ध विभिन्न योजनाओं, ऋण सुविधाओं, सब्सिडी, मार्गदर्शन कार्यक्रमों और प्रशिक्षण अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उद्देश्य यह था कि युवा न केवल प्रेरित हों, बल्कि उद्योग स्थापित करने के लिए ठोस मार्गदर्शन और पूंजी तक पहुंच भी प्राप्त कर सकें।

अभियानों को सार्थक रूप से आगे बढ़ाने का संदेश-
इस अवसर पर हेड मोअल्लिम बुरहानुद्दीन भाई रामपुरा वाला, मुफद्दल भाई हामिद, हन्नान भाई कुवरज़ा वाला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश ‘पप्पू’ जैन, उद्योग विभाग की अधिकारी योगिता भटनागर, पार्षद भारत अहीर सहित समाज के बड़े उद्योगपति, वरिष्ठजन, युवा वर्ग और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्टार्टअप इंडिया’ और ‘स्किल इंडिया’ जैसे राष्ट्रीय अभियानों को सार्थक रूप से आगे बढ़ाने का संदेश दिया। अंत में कार्यक्रम का संचालन निसरीन सिधपुर वाला द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE