नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच ने शहर में बगैर अनुमति पेड़ काटने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का चेतावनी भरा संदेश जारी किया है। इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि शहर में कई लोग अपने निजी लाभ के लिए बिना अनुमति हरे-भरे वृक्षों की कटाई कर रहे हैं।
बामनिया ने स्पष्ट किया कि नगर पालिका की अनुमति के बिना पेड़ों की कटाई कराना कानूनन अपराध है। ऐसे प्रकरणों में भारी जुर्माना व सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति पेड़ काटता हुआ पाया गया, तो उसके विरुद्ध तत्काल जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी, साथ ही पुलिस में प्रकरण दर्ज कराकर कानूनी दंड दिलवाया जाएगा।
नगर पालिका अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना अनुमति पेड़ों की कटाई न करें और कानूनी कार्रवाई से बचें। साथ ही अधिक से अधिक पौधारोपण कर शहर को हरा-भरा बनाने में सहयोग देने की भी अपील की