BREAKING NEWS
BIG VIDEO NEWS: हड़ताल खत्म, सफाईकर्मियों की.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गेंदे के फूलों से महका सरवानिया.. <<     BIG NEWS : पहले चक्का जाम, फिर पानी के टैंकर का.. <<     शाजापुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना,.. <<     KHABAR : टीआई हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ का कड़ा फैसला,.. <<     KHABAR : अनुदान प्राप्त शिक्षकों को 7वें वेतनमान.. <<     BIG NEWS : गांव के हर परिवार को मिला अपनी संपत्ति का.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर के आण आश्रम में 22 नवंबर को होगा.. <<     देवास पुलिस का 'सुपर कॉप' एक्शन: गीताश्री.. <<     धनतेरस पर खरगोन के बाजारों में जमकर बरसा धन,.. <<     KHABAR : रेलवे स्टेशन पर बम की खबर निकली अफवाह,.. <<     VIDEO NEWS: दीपावली पर शाजापुर पुलिस का पहरा सख्त!.. <<     BIG NEWS : नीमच की यातायात व्यवस्था को लेकर कलेक्टर.. <<     VIDEO NEWS : मुरैना में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान! 50 लाख.. <<     KHABAR : देवास में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा.. <<     NEWS : बोनस समझौते पर लगी मुहर, हिंदुस्तान जिंक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2025, 10:43 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ सहित 10 जिलों व मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह, सेकंड चेतक मेमोरियल ओपन चेस टूर्नामेंट का हुआ आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता ने इस बार कई नए कीर्तिमान स्थापित किए। यह चित्तौड़गढ़ की दूसरी ऐसी प्रतियोगिता रही, जिसमें 20 रेटेड खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुल लगभग 100 प्रतिभागियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। चित्तौड़गढ़ के अलावा 10 अन्य जिलों एवं मध्यप्रदेश से भी खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और भी ऊँचा हो गया।
किंग चेस क्लब के सचिव कृष्णचंद्र सोनी और अशोक सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्या रति देसाई, ब्लॉक पार्षद  दीपक शर्मा, लायन्स क्लब से अशोक सोनी,आकाशवाणी चित्तौड़गढ़ कलाकार  अमित कुमार चेचानी एवं सीए अर्जुन मुंदड़ा के करकमलों से हुआ। अतिथियो द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर अपने उद्बोधन के माध्यम से खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की और उनका मनोबल बढ़ाते हुए खेल भावना से खेलने को प्रेरित किया और आयोजक मंडल का आभार जताया। 
टूर्नामेंट में कुल 8 वर्गों -  अंडर-8, अंडर-12, अंडर-16, गर्ल्स सीनियर, चित्तौड़गढ़ स्पेशल और ओपन सीनियर में मुकाबले खेले गए।
जिसमें चंद्रप्रकाश जोशी प्रथम,  दाक्षिता कुमावत द्वितीय और हेमेंद्र  सिंह मकवाना तृतीय रहे।  वहीं बेस्ट वुमन में शिवांगी राठौर प्रथम, सौम्या गहलोत द्वितीय और पूर्वा साल्वी तृतीय रहे। इसके अलावा अन्य वर्गों में भी प्रथम द्वितीय तृतीय को पुरस्कार व अन्य सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए गए। 
पूरा टूर्नामेंट मुख्य निर्णायक राजेंद्र तेली के निर्देशन में संपन्न हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE