हांसपुर। आज उपखण्ड हांसपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में अत्यंत अनुशासन और उत्साह के साथ भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 72 स्वयंसेवकों ने गणवेश धारण कर संगठित स्वरूप में नगर के मुख्य मार्गों से संचलन किया।
संचलन के पश्चात् संघ कार्यकर्ताओं को जिला कार्यवाह पवन जी सज्जन का प्रेरणादायी बौद्धिक प्राप्त हुआ, जिसमें उन्होंने स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण, संगठन सशक्तिकरण और समाज सेवा के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों ने संघ के आदर्शों, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के संकल्प को पुनः दृढ़ करते हुए देशभक्ति के गीतों और घोष के साथ वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भी मार्ग के दोनों ओर खड़े होकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया और संघ के अनुशासनपूर्ण प्रदर्शन की सराहना की।
हांसपुर नगर में यह पथ संचलन एकता, संगठन और राष्ट्रप्रेम का सशक्त प्रतीक बनकर गूंज उठा।