BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2025, 4:59 pm
KHABAR : सलीम खान पर समाज ने जताया भरोसा, कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया, ईष्ट मित्रों व परिजनों ने दी शुभकामनाएं, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शैख़ सैय्यद पठान जिला कमेटी की अहम बैठक में समाजजनों ने एक बार फिर सलीम खान पर विश्वास जताते हुए उन्हें तीसरी बार सर्वसम्मति से जिला कमेटी का सदर (अध्यक्ष) चुना। चुनाव अधिकारी ने उनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाने की घोषणा की।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सलीम खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज ने मुझ जैसे छोटे से इंसान को तीसरी बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। मैं आत्मविभोर हूँ। मेरे पास शब्द नहीं हैं, लेकिन इतना वादा करता हूँ कि आप सभी ने जो भरोसा किया है, उसे मैं बनाए रखूँगा। यदि मैं आपकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा, तो आपको पूर्ण अधिकार है कि आप अविश्वास प्रस्ताव ले आएँ।

मीडिया प्रभारी आरिफ शैख़ ने जानकारी दी कि शैख़ सैय्यद पठान जिला कमेटी (रजि. क्रमांक 07/34/01/18682/24) की यह बैठक बघाना दारूल उलूम में हाजी इदरीस पठान और हाजी नसरुल्ला पठान की सरपरस्ती में आयोजित की गई।

बैठक में बाहर से पहुंचे कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान चुनाव अधिकारी गुलाम रसूल पठान के समक्ष वर्तमान अध्यक्ष सलीम खान ने औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा प्रस्तुत किया। वहीं जिला खजांची जाहिद कादरी ने सम्मेलन का लेखा-जोखा पेश किया।

चुनाव की प्रक्रिया में पाँच उम्मीदवार-  के.जी.एन. ट्रेवल्स संचालक हयात खान, हाजी बाबू भाई, अलीमुद्दीन बाबर, मोह. यूनुस उर्फ मुन्ना भाई और डॉ. वसीम खान सहित कुल पाँच दावेदारों ने नामांकन प्रस्तुत किया। समाज की एकजुटता और विचार-विमर्श के बाद सभी उम्मीदवारों ने अपना समर्थन सलीम खान के पक्ष में वापस ले लिया। जिसके पश्चात चुनाव अधिकारी ने सलीम खान को सदर घोषित करते हुए उनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सलीम खान का चुनाव अधिकारी गुलाम रसूल पठान, जावद ब्लॉक कमेटी के सदर बशीर पहलवान, डीकेन ब्लॉक कमेटी के सदर आज़ाद पठान, सेकेट्री जाहिद पठान, मनासा के अय्युब पठान सहित उपस्थित अतिथियों ने साफा बांधकर और फूलमालाओं से स्वागत किया। चुनाव प्रक्रिया में मुस्लिम इत्तिहाद कमेटी के इलियास कुरैशी, अनवर भाई, छोटे भाई, जावेद दुर्रानी सहित कई समाजजनों का सहयोग रहा।

अंत में लतीफ पठान, ज़ाकिर पठान, शौकत उस्ताद, सैय्यद हसन अली, सलीम गुडलक, जफ़र हुसैन, अल्ताफ खान, मोह. इकबाल, मोहसिन खान, बाबू भाई ठेकेदार, अकील खान, जुल्फिकार अली, साहिल खान, इखलाक पठान, इशहाक पठान, मजहर अली, अमानुल्लाह खान, जावेद खान, आमीर पठान आदि समाजजनो ने सलीम खान को फूलमालाएँ पहनाकर बधाई दी। कार्यक्रम का सफल संचालन साबिर पेंटर ने किया तथा अंत में आभार व्यक्त बाबू भाई ठेकेदार ने किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE