BREAKING NEWS
BIG VIDEO NEWS: हड़ताल खत्म, सफाईकर्मियों की.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गेंदे के फूलों से महका सरवानिया.. <<     BIG NEWS : पहले चक्का जाम, फिर पानी के टैंकर का.. <<     शाजापुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना,.. <<     KHABAR : टीआई हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ का कड़ा फैसला,.. <<     KHABAR : अनुदान प्राप्त शिक्षकों को 7वें वेतनमान.. <<     BIG NEWS : गांव के हर परिवार को मिला अपनी संपत्ति का.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर के आण आश्रम में 22 नवंबर को होगा.. <<     देवास पुलिस का 'सुपर कॉप' एक्शन: गीताश्री.. <<     धनतेरस पर खरगोन के बाजारों में जमकर बरसा धन,.. <<     KHABAR : रेलवे स्टेशन पर बम की खबर निकली अफवाह,.. <<     VIDEO NEWS: दीपावली पर शाजापुर पुलिस का पहरा सख्त!.. <<     BIG NEWS : नीमच की यातायात व्यवस्था को लेकर कलेक्टर.. <<     VIDEO NEWS : मुरैना में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान! 50 लाख.. <<     KHABAR : देवास में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा.. <<     NEWS : बोनस समझौते पर लगी मुहर, हिंदुस्तान जिंक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2025, 6:49 pm
NEWS : निम्बाहेड़ा मार्ग पर स्थित नवीन न्यायालय परिसर में एक दिवसीय शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में उपस्थितों ने लिया स्वास्थ्य लाभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर के निम्बाहेड़ा मार्ग स्थित न्यायालय परिसर में ज़िला अभिभाषक संस्थान के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं निःशुल्क रक्तचाप शर्करा परीक्षण के लिए एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया।
कार्यक्रम सहसंयोजक जयदीप बिल्लू ने बताया कि ज़िला अभिभाषक संस्थान के अध्यक्ष एस. पी. सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित शिविर प्रातः साढ़े दस बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित हुआ। शिविर में टॉरस हेल्थ व डॉ. बी. लाल द्वारा अधिवक्ताओं का निःशुल्क रक्तचाप व शर्करा का परीक्षण किया। इसके साथ ही गोमाबाई नेत्रालय, नीमच द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण भी किया गया।
जरूरतमंदों को औषधि व निकट दृष्टि का चश्मा भी निरूशुल्क दिया गया। शिविर संयोजक प्रवीण टांक, सहसंयोजक अक्षत पोखरना, भूपेंद्र दाधीच सहित ज़िला अभिभाषक संस्थान की कार्यकारिणी द्वारा शिविर की व्यवस्था की गई।
शिविर में लगभग 350 न्यायिक कर्मचारियों व अधिवक्ता शिविर में जांच कर लाभान्वित हुए।
उक्त शिविर में पूर्व बार अध्यक्ष, श्याम शर्मा, प्रदीप काबरा शैलेंद्र सिंह राव, ओम शर्मा, सावन श्रीमाली, नरेंद्र पोखरना, कमल प्रजापत गिरीश दीक्षित,धर्मेंद्र जैन, राधेश्याम खटीक, मनोज शर्मा, लोकेंद्र सिंह राणावत मौजूद रहें।
आभार अभिभाषक संस्थान चितौड़गढ़ के अध्यक्ष एसपी सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष अनुराग दाधीच, सचिव नरेंद्र योगी, सह सचिव हिमांशु किर, कोषाध्यक्ष संदीप सेठिया, पुस्तकालय प्रभारी शुभम सुखवाल ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE