मनासा। जिला सेन समाज संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुखलाल सेन (तारापुर) का मनासा नगर में प्रथम आगमन पर समाजजनों ने पुष्पमालाओं एवं मिठाई के साथ भव्य स्वागत किया। स्वागत अवसर पर नगर में उत्साह और हर्ष का माहौल नजर आया।
गौरतलब है कि गत माह सामाजिक स्तर पर हुए निर्विरोध चुनाव में सर्वसम्मति से सक्रिय एवं अग्रणी समाजसेवी, ग्राम पंचायत तारापुर के पूर्व सरपंच सुखलाल सेन को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्रवास के दौरान जिलाध्यक्ष ने समाज के वरिष्ठजनों से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संगठन की मजबूती और समाज हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बंसीलाल राठौर (कनावटी), पूर्व जिलाध्यक्ष एड. दीपक गेहलोद, वरिष्ठ समाजसेवी नंदकिशोर गेहलोद (कुंडला), जिला कार्यवाहक अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश परिहार (हांसपुर), पूर्व तहसील अध्यक्ष हिम्मत परमार (मनासा), तहसील अध्यक्ष दशरथ बनभैरव सहित सूरजमल राठौर, सुनील डाबी, नंदकिशोर कछावा, कैलाश सोलंकी, दिनेश राठौर (कनावटी), नगर अध्यक्ष जगदीश बोराना, गोपाल बोराना, शिवम चुकनी, दीपक सेन (ढाकनी), बाबुलाल राठौर, किशोर खींची और रचित राठौर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।