कुकड़ेश्वर। चचोर से नीमच जा रही पैसेंजर बस का शनिवार शाम कुकड़ेश्वर के पास मंगल वाटिका के समीप गंभीर सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सरकारी बस सर्विस की इस गाड़ी को रनिंग के दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते समय जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। सौभाग्य से किसी यात्री की जान नहीं गई। बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार और ट्रक चालक की लापरवाही इस हादसे का प्रमुख कारण मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
