मंदसौर। अखिल भारतीय पोरवाल महासभा एवं अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में पोरवाल समाज के युवक-युवतियों की परिचय पुस्तिका का प्रकाशन शीघ्र होने जा रहा है। पुस्तिका का गरिमामय विमोचन 1 जनवरी 2026, दोपहर 1 बजे पशुपतिनाथ की नगरी मंदसौर की पावन धरा पर आयोजित समारोह में किया जाएगा।
अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री मांगीलाल सेठिया और अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र उदिया ने बताया कि पुस्तिका प्रकाशन के लिए लगभग 160 पंजीयन कर्ताओं को नियुक्त किया गया है। ये पंजीयनकर्ता गांव-गांव जाकर बायोडाटा संकलित कर मंदसौर कार्यालय में भेजेंगे। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है। पंजीयन शुल्क मात्र 51 रखा गया है, जिसमें पत्रिका भी निशुल्क प्रदान की जाएगी। पत्रिका को घर-घर ससम्मान पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि पंजीयन प्रभारी अपने-अपने स्तर पर फॉर्म भरना प्रारंभ कर चुके हैं और 1000 से अधिक बायोडाटा एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। बायोडाटा भेजने एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क सूत्र कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें मुकेश पोरवाल (नीमच), गोविंद पोरवाल (पिपलिया मंडी), ओमप्रकाश चौधरी (होंडा), रामगोपाल (घाटिया मंदसौर), कृष्णकांत मोदी (मंदसौर), राजेंद्र गुप्ता (मोया वाला), जगदीश (घाटिया), गोविंद मुजावदिया (श्रीजी), जगदीश डबकरा (भावना), महेंद्र मुजावदिया, अशोक रत्नावत, जितेंद्र गुप्ता (बारदान वाला), मनीष मांदलिया, संदीप सेठिया, संजय धनोतिया, संजय पोरवाल (यूनिक), अजय धनोतिया, ललित पोरवाल और अंशुल रत्नावत को शामिल किया गया है।
पूरी प्रकाशन प्रक्रिया की निगरानी समिति द्वारा की जाएगी ताकि निर्धारित समय सीमा में पत्रिका का प्रकाशन सुनिश्चित किया जा सके। समाज की सच्ची सेवा और युवाओं के विवाह योग्य परिचय को सुव्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से यह पुस्तिका तैयार की जा रही है।
सीतामऊ में आयोजित कार्यक्रम में इस पुस्तिका की घोषणा की गई थी। महासभा ने सभी पंजीयन प्रभारी, राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी तथा नगर पदाधिकारियों से अपील की है कि वे 15 नवंबर से पूर्व अधिकतम बायोडाटा भेजकर इस कार्य को सफल बनाएं।
पत्रिका में विज्ञापन के लिए भी शुल्क निर्धारित किया गया है अंतिम कवर पेज 31,000 रुपये तथा अंदरूनी फुल पेज 11,000 रुपये रखा गया है