BREAKING NEWS
NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : सतखंडा में गूंजेगा गुरु भक्ति का स्वर, 29.. <<     KHABAR : भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के अमलेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : नीट विवाद पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का.. <<     KHABAR : रीना बोरासी का बड़ा दावा, दतिया उपचुनाव में.. <<     NEWS : 300वें त्रिशताब्दी वर्ष में गूंजा तेरापंथ.. <<     NEWS : सुनीता खाबिया तेरापंथ महिला मंडल की.. <<     KHABAR : राशन दुकान संचालक महिलाओं का कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में 50 करोड़ का सियासी बवाल,.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने शाजापुर में.. <<     KHABAR : फसल विविधीकरण बना समृद्धि का आधार, ड्रैगन.. <<     खंडवा से CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 82 लाख.. <<     KHABAR : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में.. <<     KHABAR : खरगोन में पुलिस पेंशनर्स संघ का नशा.. <<     KHABAR : खरगोन में किसान कांग्रेस ने राष्ट्रपति.. <<     KHABAR : आयुष्मान वय वंदना शिविर में 130 वृद्धजनों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2025, 5:55 pm
KHABAR : मानवता की मिसाल, श्री नवकार सेवा संस्थान ने दिव्यांग वीरेंद्र सिंह को भेंट की ट्राईसाइकिल, अन्नपूर्णा सेवा न्यास परिसर में हुआ प्रेरणादायक सेवा कार्यक्रम, दोनों संस्थाओं ने लिए समाजसेवा के नए संकल्प, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। समाज में यदि सच्ची पूजा किसी की होती है, तो वह है पीड़ित मानवता की सेवा। इसी भावना को साकार करते हुए श्री नवकार सेवा संस्थान, नीमच ने बुधवार को सिविल अस्पताल परिसर स्थित अन्नपूर्णा सबलम केंद्र में एक प्रेरणादायक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में संस्था की ओर से बर्रूखेड़ा निवासी दिव्यांग वीरेंद्र सिंह को ट्राईसाइकिल भेंट की गई। ट्राईसाइकिल पाकर वीरेंद्र सिंह की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े  यह दृश्य वहां मौजूद सभी के लिए भावनात्मक और प्रेरक रहा।

इसी सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए श्री नवकार सेवा संस्थान ने अन्नपूर्णा सेवा न्यास द्वारा संचालित मानव सहायक उपकरण बैंक को सेवार्थ एक पलंग भी भेंट किया। मानवता की इस सुंदर मिसाल पर अन्नपूर्णा सेवा न्यास ने नवकार सेवा संस्थान को सम्मान पत्र प्रदान कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र की मंगलमय ध्वनि से हुआ। इस अवसर पर दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने मिलकर समाजसेवा के नए संकल्प लिए।

संस्था की अध्यक्ष माया वीरवाल ने कहा  सेवा ही हमारा धर्म है। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही हमारे हर प्रकल्प का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि संस्था विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवा प्रकल्प निरंतर संचालित कर रही है।

वहीं अन्नपूर्णा सेवा न्यास के संयोजक राकेश (पप्पू) जैन ने बताया कि न्यास ‘चल छैया छैया प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत दिव्यांग जनों को ट्राईसाइकिल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसके साथ ही भोजन रथ प्रसादम, स्वास्थ्य शिविर और मानव सहायक उपकरण बैंक जैसी सेवाएं भी निरंतर जारी हैं।

कार्यक्रम में श्री नवकार सेवा संस्थान से संस्थापक अध्यक्ष कल्पना मोगरा, अंजु जैन, हेमलता मेहता, मंजु मेहता, पुष्पा जैन, भूमिका जैन, राजकुमारी चंडालिया, सरिता मुनत, कृष्णा चेलावत, ज्योति कछारा, मीना दख, सुलभा दुग्गड़, ज्योति मोगरा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। वहीं अन्नपूर्णा सेवा न्यास की ओर से प्रकाश मंडवारिया, अजय भटनागर, संजय गोहर, चंदू तलरेजा, संजय रावत सहित कई पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरे आयोजन में सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से झलकती रही। कार्यक्रम के अंत में दोनों संस्थाओं ने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान हेतु संयुक्त सेवा अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE