BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2025, 8:21 pm
NEWS : वंडर सीमेंट में तीन दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का शुभारम्भ, यूनिट हेड नितिन जैन ने कहा- हर ड्राइवर व कार्मिक की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि., निम्बाहेड़ा द्वारा CSR नींव इनिशिएटिव के तहत आज 12 से 14 नवंबर 2025 तक कम्पनी परिसर में आने वाले ट्रक चालकों हेतु तीन दिवसीय विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श शिविर का शुभारंभ वंडर सीमेंट लि. के यूनिट हेड नितिन जैन एवं महावीर इन्टरनेशनल नेत्र चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष अभय कुमार संचेती द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
जैन ने शिविर का अवलोकन कर संचेती से शिविर की जानकारी ली तथा वंडर सीमेंट के सभी ट्रांसपोटर्स, लॉजिस्टिक एवं सभी विभाग से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से आहृान किया कि वे अधिक से अधिक वाहन चालकों को इस शिविर से जोडकर उनका नेत्र परीक्षण करावें। इस अवसर पर जैन ने बताया कि कार्मिको एवं ट्रक चालकों की सुरक्षा हमारी प्रथम प्राथमिकता है। शिविर के अंतर्गत सभी वाहन चालकों की आँखों की जांच कर निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही महावीर इन्टरनेशनल नेत्र चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ में मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी निःशुल्क किया जायेगा। 
इस अवसर पर वंडर सीमेंट लिमिटेड से मनोज शर्मा, कपिल व्यास, दुर्गादास राठोड, डॉ विश्वास जैन, हेमेन्द्र सिंह झाला, अखिलेश शाकद्वीपीय, नागेंद्र सिंह चुण्डावत, राजकुमार पाटीदार, पुलकित खमेसरा, विजय सिंह चुण्डावत सहित सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। संचेती ने वंडर सीमेंट द्वारा महावीर इन्टरनेशनल नेत्र चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ को दिये गये बहुमुल्य सहयोग हेतु कम्पनी प्रबन्धन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए युनिट हेड नितिन जैन का आभार व्यक्त किया। शिविर का नियमित संचालन महावीर इन्टरनेशनल नेत्र चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ से सचिव चन्द्रप्रकाश जैन, शिविर प्रभारी  राजेन्द्र संचेती एवं रतन संचेती, ऑप्टोमेट्रिस्ट मनोज वैष्णव एवं शिवानी पांडे, शिविर सहयोगी विनोद महरिया के संयोजन में किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE