BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2025, 8:25 pm
NEWS : एक बूंद रक्त मां के नाम महाअभियान के तहत जिला मुख्यालय पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, रक्त संग्रहण करता टीम का हुआ सम्मान, पीएमओ वैष्णव ने कहा- रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गत दिनों एक बूंद रक्त मां के नाम रक्त दान महा दान महाअभियान के तहत जिला मुख्यालय पर हुए विशाल रक्तदान शिविर की आयोजक टीम ने चित्तौड़गढ़ ब्लड बैंक की रक्त संग्रहणकरता टीम का सम्मान किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 7 नवंबर को शिक्षाविद् सेवानिवृत्त शिक्षिका स्व.श्रीमती सावित्री देवी शर्मा त्यागी की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र गौरव त्यागी और मित्रगण द्वारा किए गए ऐतिहासिक रक्तदान सिविल जिसमें 1357 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ था उस रक्तदान शिविर में सबसे ज्यादा रक्त संग्रहण चित्तौड़गढ़ स्थित सांवलिया जी राजकीय चिकित्सालय की टीम के ब्लड बैंक की टीम ने किया था।
उल्लेखनीय है कि यह पांचवा रक्तदान शिविर था इससे पूर्व के चार शिविरों में क्रमशः 201,247,334 और 641 यूनिट रक्तदान हुआ था और इस बार 1357 यूनिट रक्तदान हुआ। उस टीम का बुधवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि पीएमओ डॉक्टर दिनेश वैष्णव  ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और चित्तौड़गढ़ जिला राजस्थान के कुछ चुनिंदा जिलों में आता है जहां सर्वाधिक रक्तदान होता है। उन्होंने त्यागी परिवार एवं मित्रगण का आभार  प्रकट करते हुए कहा कि  पुण्य आत्मा की स्मृति में इतना अच्छा आयोजन किया है ऐसा आयोजन सबके लिए प्रेरणादायी होते हैं । आयोजक परिवार के गौरव त्यागी ने आयोजन में आने वाले सभी रक्तदकताओं का आभार प्रकट करते हुए रक्त संग्रहणकरता टीम का विशेष आभार प्रकट किया और कहा कि उनकी निर्बाध सेवाओं के कारण इतना बड़ा शिविर संपन्न हो पाया एवं उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह रक्त जरूरतमंद एवं गरीब के काम आएगा। इस अवसर पर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर परिधि भटनागर ने भी ऐसे आयोजन से जुड़ने पर  प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि रक्त का महत्व उन्हें स्वयं भी महसूस हुआ कि जब किसी को रक्त की आवश्यकता होती है तो रक्तदाताओं का किया गया रक्तदान निश्चित तौर पर जीवनदायी होता है। कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, विप्र सेना  प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा, भाजपा जिला प्रवक्ता दीपक शर्मा, सोहनलाल नायक, अभिषेक श्रीमाल आदि ने भी संबोधित किया ।
सर्वप्रथम पीएमओ डॉक्टर दिनेश वैष्णव परिधि भटनागर का आयोजन टीम ने स्मृति चिन्ह के साथ आभार प्रकट किया इसके बाद सभी अतिथियों ने  रक्त संग्रहण करता टीम के डॉक्टर रोहित धाकड़, डॉक्टर गौरव अग्रवाल, सोहन लाल नायक, लीला शंकर कुम्हार, कन्हैया लाल धाकड़, संतोष प्रसाद, महेश अग्रवाल, शहजाद हुसैन, राकेश गढ़वाल, महेश जोशी, भानु मंगल , गुड्डी देवी सेन, सीमा लोहार, धीरज धाकड़, मिट्ठूलाल धाकड़, लक्ष्मण शर्मा, विनोद रेगर, कुलदीप सिंह बढ़वा, पूजा साहू, प्रकाश रजक, शंभु लाल सालवी का ऊपरणा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
 इस अवसर पर आयोजक टीम के  आशीष सिकलीगर ने आभार प्रकट किया।  कार्यक्रम के दौरान भूपेन्द्र सिंह भाटी, आकाश भाटी, शिव प्रजापत, दिनेश सिसोदिया, अभिषेक श्रीमाल, पवन गोस्वामी, निरंजन गोस्वामी, प्रकाश लुलानी, अखिलेश तड़बा, लकी जयसिंघानी, गणेश तिवारी, मुकेश आमेरिया, पवन शर्मा (पिंटू) हार्दिक सेठिया, नीलेश आँजना आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE