धरियावद/प्रतापगढ़। मुस्लिम महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा मोहतरमा रेशमा सोलंकी, राष्ट्रीय संरक्षक जनाब सिकंदर पठान और राष्ट्रीय प्रभारी जनाब अमजद पठान के निर्देशानुसार, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष इकबाल खान भाटी ने जनाब सैयद एजाज को मुस्लिम महासभा का राजस्थान प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्षा रेशमा सोलंकी ने सैयद एजाज को नई जिम्मेदारी की बधाई दी और संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। उनकी नियुक्ति पर प्रदेशभर के सदस्यों और पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि सैयद एजाज की नियुक्ति से मुस्लिम महासभा के कार्यों को नई दिशा मिलेगी और “तालीम, तंजीम, तिजारत और तरक्की” के मिशन को गति मिलेगी।
सैयद एजाज लंबे समय से समाजसेवा, शिक्षा प्रसार और युवाओं के मार्गदर्शन से जुड़े रहे हैं। उन्होंने सदैव समाज में एकता, भाईचारा और शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
राष्ट्रीय अध्यक्षा रेशमा सोलंकी ने कहा कि “सैयद एजाज जैसे ईमानदार और जुझारू कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन और अधिक सशक्त होगा।
राष्ट्रीय प्रभारी जनाब अमजद पठान ने कहा कि मुस्लिम महासभा समाज के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए कार्यरत है, और सैयद एजाज की नियुक्ति से प्रदेश में संगठन की गतिविधियाँ और तेज होंगी।
प्रदेशभर के पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सैयद एजाज को बधाई दी और कहा कि उनकी नियुक्ति संगठन के लिए गौरव की बात है। इससे प्रदेश में शिक्षा, रोजगार और सामाजिक एकता के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
सैयद एजाज ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकारिणी, प्रदेश अध्यक्ष और सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मुस्लिम महासभा के मिशन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।