सरवानिया महाराज। शहर में धामनिया लासूर रोड़ पर कलेपुर सर्कल के समीप स्वर्गीय रामनिवास सोनी की स्मृति में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 17 नवंबर 2025 से होने जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर को 12 बजे से 3.00 बजे तक भागवत प्रवक्ता लक्ष्यानंद महाराज अल्हेड़ मनासा वालों के मुखारविंद से सुनाई जाएगी। इसके साथ ही नर्मदेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा भी 17 नवंबर को की जायेगी। इस अवसर पर सोनी परिवार द्वारा गंगोज, ग्रह प्रवेश एवं गंगा प्रसाद का आयोजन भी किया गया है। कथा का विश्राम 23 नवंबर को होगा। यह जानकारी गणेशराम सोनी द्वारा दी गई है।