नीमच। पोरवाल बैंक शामगढ़ संचालक मंडल की प्रथम बैठक का आयोजन बुधवार प्रातः 11.30 बजे पोरवाल मांगलिक भवन, शामगढ़ रोड पर संपन्न हुआ। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक बंसीलाल धनोतिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल, युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र उदिया तथा संचालक ओम सधवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त अध्यक्ष देवीलाल फरक्या (सुवासरा) ने की। इस अवसर पर बैंक के संस्थापक अध्यक्ष राजेश संघवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत बैंक प्रबंधक कैलाश फरक्या एवं अध्यक्ष देवीलाल फरक्या ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। यह कार्य संरक्षक बंसीलाल धनोतिया, देवीलाल फरक्या, मुकेश पोरवाल, नरेंद्र उदिया, सीमा पंकज मेहता एवं अशोक मुजावदिया द्वारा किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष सीमा पंकज मेहता, संचालक ओम संघवी, अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के कोषाध्यक्ष मुकेश दानगढ़, अशोक मुजावदिया (मेलखेड़ा), दिलीप धनोतिया (चनदवासा), राजेंद्र धनोतिया (सुवासरा), मनोज मुजावदिया (शामगढ़) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओम सधवी डीमपल ने किया तथा आभार नरेंद्र उदिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन, ने व्यक्त किया।