मनासा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई मनासा द्वारा शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया।
छात्र-छात्राओं ने बताया कि कॉलेज परिसर और शौचालयों में गंदगी फैली हुई है, जिससे विशेषकर छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाटर कूलर के पास कीड़े-मकोड़े पाए जाने के कारण पानी पीने योग्य नहीं रह गया है, जिससे बीमारियों और संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि शौचालयों के बाहर लगे नल क्षतिग्रस्त हैं तथा बी.एस.सी. भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। परिषद ने कॉलेज प्रशासन से इन सभी अव्यवस्थाओं के शीघ्र निराकरण की मांग की, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में अध्ययन करने में सुविधा मिल सके।