भोपाल। शहर स्थित निवास पर आज फिल्म ‘2020 Delhi’ के निर्देशक देवेन्द्र मालवीय और उनकी टीम के साथ फिल्म का ट्रेलर देखा गया तथा फिल्म की कहानी और विषयवस्तु पर विस्तृत चर्चा की गई।
यह फिल्म 14 नवंबर को रिलीज होने जा रही है और इसका केंद्रबिंदु वर्ष 2020 में देश की राजधानी दिल्ली में हुए दंगे हैं। फिल्म में उन घटनाओं की सच्चाई, सामाजिक प्रभाव और मानवीय चुनौतियों को यथार्थ रूप में प्रस्तुत किया गया है।
निर्देशक देवेन्द्र मालवीय ने बताया कि ‘2020 Delhi’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में समाज को जागरूक करने का प्रयास है। इसमें सच्चाई को बिना किसी लाग-लपेट के साहसपूर्वक दिखाया गया है।
फिल्म के निर्देशक और पूरी टीम को उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गईं, साथ ही इस फिल्म से समाज में शांति, एकता और सद्भाव का संदेश प्रसारित होने की उम्मीद जताई गई।