BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2025, 3:48 pm
KHABAR : स्वर्गीय चौसरमल जी लसोड़ की स्मृति में परिजनों ने किया प्रभात फेरी निकालने वाले भक्तजनों का सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

सिंगोली। स्वर्गीय चौसरमल जी लसोड़ की स्मृति में लसोड़ परिवार (ज्ञानचंद एवं सुधीर कुमार लसोड़) द्वारा प्रभात फेरी में रामधुन निकालने वाले सभी भक्तजनों का शाल भेंट कर सम्मान किया गया।

बताया गया कि सिंगोली में कई वर्षों से प्रतिदिन प्रातः प्रभात फेरी के साथ रामधुन निकाली जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएँ व पुरुष शामिल होते हैं। प्रभात फेरी का शुभारंभ गुर्जर समाज के राम जानकी मंदिर से होता है और नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर आरती के साथ समापन किया जाता है।

ठंड, गर्मी या बरसात हर मौसम में भक्तजन प्रतिदिन प्रातः 5 बजे एकत्रित होकर रामधुन निकालते हैं। प्रभात फेरी की यह मंडली नगर के बाहर आयोजित कार्यक्रमों में भी आमंत्रित की जाती है, जहाँ उनका सम्मान किया जाता है।

आज हुए सम्मान समारोह में प्रकाशचंद्र शर्मा, कमल प्रजापत, रमेश राठौड़, कैलाशचंद्र बैरागी, पदमा लसोड़, रामकन्या देवी धाकड़, सुशीला देवी शर्मा, लता देवी शर्मा, हंसा देवी शर्मा, गुड्डी देवी लोहार, मंगला देवी शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE