नीमच। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा के भाई व भाजपा के वरिष्ठ नेता संपतलाल पटवा का आज 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने नीमच स्थित आवास पर अंतिम सांस ली।

आपकों बता दें कि पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा के छोटे भाई संपतलाल पटवा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका गुजरात के अहमदाबाद में इलाज चल रहा था। संपतलाल पटवा के निधन की सूचना मिलते ही समूचे नीमच में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंतिम यात्रा कल 15 नवंबर को सुबह 11 बजे तिलक मार्ग स्थित निवास से निकलेगी।
