BREAKING NEWS
KHABAR : धनतेरस पर गेंदे के फूलों से महका सरवानिया.. <<     BIG NEWS : पहले चक्का जाम, फिर पानी के टैंकर का.. <<     शाजापुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना,.. <<     KHABAR : टीआई हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ का कड़ा फैसला,.. <<     KHABAR : अनुदान प्राप्त शिक्षकों को 7वें वेतनमान.. <<     BIG NEWS : गांव के हर परिवार को मिला अपनी संपत्ति का.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर के आण आश्रम में 22 नवंबर को होगा.. <<     देवास पुलिस का 'सुपर कॉप' एक्शन: गीताश्री.. <<     धनतेरस पर खरगोन के बाजारों में जमकर बरसा धन,.. <<     KHABAR : रेलवे स्टेशन पर बम की खबर निकली अफवाह,.. <<     VIDEO NEWS: दीपावली पर शाजापुर पुलिस का पहरा सख्त!.. <<     BIG NEWS : नीमच की यातायात व्यवस्था को लेकर कलेक्टर.. <<     VIDEO NEWS : मुरैना में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान! 50 लाख.. <<     KHABAR : देवास में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा.. <<     NEWS : बोनस समझौते पर लगी मुहर, हिंदुस्तान जिंक.. <<     NEWS : धन-संपत्ति की चमक में कहीं खो न जाए धर्म की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2025, 7:30 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निंबाहेड़ा थाना पुलिस और 20 साल से फरार वांछित आरोपी, जब खाकी को लगी भनक तो दी यहां दबिश, चढ़ा हत्थे, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के मामले में 20 साल से फरार वांछित अभियुक्त किशन लाल माली को भीलवाड़ा के प्रतापनगर से गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेन्ज उदयपुर द्वारा चलाये गये विशेष अभियान आपरेशन सुदर्शन चक्र में जिले के वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये गये। जिस पर एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में तथा डीवाईएसपी बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी रामसुमेर मीणा द्वारा एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल वीरेंद्र ,सुमित, राकेश की एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा 12 नवंबर को थाना कोतवाली निम्बाहेडा के वर्ष 2004 के गैंबलिंग एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त   किशन माली पिता भेरू माली निवासी प्रतापनगर भीलवाड़ा को  गैंबलिंग मामले में वांछित होने से गिरफ्तार किया गया जो पिछले 20 साल से अपनी सकुनत पर नहीं रहकर भीलवाड़ में ही अन्य पते पर रह रहा था जो कभी कभार ही गांव आता था जिसको पुलिस सूचना संकलन कर मुखबीर सूचना के आधार पर डिटेन कर बाद आवश्यक अनुसंधान के गिरफतार किया गया है।  

नोट- उक्त गिरफ्तारी में थाना भीम गंज जिला  भीलवाड़ा के कानीस्टेबल कालू लाल बैरवा का  भी विशेष योगदान रहा

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE