नीमच। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा के भाई व भाजपा के वरिष्ठ नेता संपतलाल पटवा का दिनांक 14 नवंबर 2025 को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने नीमच स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा आज शनिवार को तिलक मार्ग स्थित निवास स्थान से निकली। शवयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादन ने भी एक्स पर पूर्व सीएम पटवा के भाई के निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम यादव ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करें।
आपकों बता दें कि पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा के छोटे भाई संपतलाल पटवा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका गुजरात के अहमदाबाद में इलाज चल रहा था। संपतलाल पटवा के निधन की सूचना मिलते ही समूचे नीमच में शोक की लहर दौड़ गई थी।