BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2025, 12:36 pm
BIG NEWS : मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग और श्री बालाजी रेस्टोरेंट, जब गलत दिशा से आया ट्रक तो हो गई ये बड़ी अनहोनी, चालक की झपकी से हुआ हादसा, सूचना मिलते ही दौड़े अधिकारी, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। कसरावद के मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मराल फाटे के पास शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रात करीब 11 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे श्री बाला जी रेस्टोरेंट में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेस्टोरेंट के बाहर का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सौभाग्य से हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक गलत साइड से आ रहा था। आशंका है कि चालक को नींद की झपकी लगने से वाहन अचानक असंतुलित हो गया और रफ्तार में होने के कारण ट्रक सीधे रेस्टोरेंट में घुस गया।


रेस्टोरेंट संचालक गिरीश जायसवाल ने बताया कि हादसे में होटल के टीन शेड को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी भी ग्राहक या कर्मचारी को चोट नहीं आई, यह सबसे बड़ी राहत रही। सूचना मिलते ही खलटांका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के चलते दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा, वहीं पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE