माउंट आबू। माउंट आबू में इस सप्ताह लगातार ठंड का माहौल बना हुआ है तीन दिन से लगातार माउंट आबू का तापमान जहां 5 डिग्री पर था। आज इस सीजन सर्दी का सबसे ठंडा दिन रहा आज तापमान पहुंचा 3 डिग्री पर अरावली की उच्चतम चौटी गुरु शिखर पर तापमान रहा एक डिग्री पर जैसे ही माउंट आबू का तापमान गिरा और समाचार गुजरात और देश तक पहुंचने लगे माउंट आबू में ठंड का मजा लेने वाले पर्यटक मुख्यतः गुजरात से हजारों की संख्या में आने लगे माउंट आबू में पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोग नक्की झील पर बैडमिंटन खेल कर भी आनंद उठा रहे हैं।