प्रतापगढ़। जनजाति गौरव दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे जनजाति समाज के रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीएमओ, आरसीएचओ डॉ. जयदीप खराड़ी तथा विशिष्ट अतिथि ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. दिलीप, नर्सिंग अधीक्षक एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जनजाति समाज द्वारा किए गए इस सामाजिक योगदान की सराहना की।
शिविर में कुल 20 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। जिला चिकित्सालय परिवार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सभी रक्तदाताओं व उपस्थितजन को शुभकामनाएँ देते हुए आभार व्यक्त किया।