प्रतापगढ़। जिला मुख्यालय स्थित संजीवनी सेवा संस्थान द्वारा संचालित सहजन (मोरिंगा) औषधीय खेती, जैविक बागवानी, कन्यादान-महादान योजना तथा आदि कर्मयोगी अभियान के तहत महिला जागरूकता एवं स्वरोजगार कार्यक्रमों का अरनोद उपखंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा ने बुधवार को संस्थान पहुंचकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी निनामा ने संस्थान द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान द्वारा संचालित योजनाएँ धरातल पर प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं। सहजन मोरिंगा औषधीय खेती, कन्यादान-महादान योजना और महिला जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं के उत्थान और स्वरोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि उपखंड प्रशासन भविष्य में भी संस्थान के कार्यों को सहयोग प्रदान करेगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की अधिक से अधिक महिलाएँ इन योजनाओं से लाभान्वित होकर आर्थिक रूप से सक्षम बन सकें। इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया और संस्थान आगमन पर आभार व्यक्त किया।