BREAKING NEWS
NEWS : विश्व योग दिवस पर वंडर सीमेंट के आरके नगर.. <<     महाकाल मंदिर में सीएम मोहन यादव और मनोहर लाल.. <<     उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की महा-तैयारियां.. <<     BIG NEWS : सालरमाला हत्याकांड में उबाल, ज्ञानीबाई.. <<     KHABAR : इमाम हुसैन की याद में निकली मुहर्रम की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अल्हेड़ में 1.08 करोड़ रुपये के विकास कार्यों.. <<     KHABAR : यूसीसी पर नीमच में मंथन, जनसंवाद में जुटे.. <<     देवास के खटाम्बा पहुँचे मुख्य सचिव अनुराग.. <<     देवास पुलिस का 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' सफल,.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान का चतुर्थ दंगल.. <<     देवास कलेक्ट्रेट से जुड़े डिप्टी सीएम.. <<     दतिया पहुंचे यूपी के सीएम योगी.. <<     BIG NEWS : 818 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भदेसर थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय का प्रदेश में परचम, अंडर-15 फुटबॉल.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ जिला पुलिस की विशेष टीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     पोलायकला में बिना अनुमति लगाए गए लोटस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2025, 6:00 pm
NEWS : प्रतापगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन, 23 अभ्यर्थियों ने लिया परीक्षा में भाग, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर

Share On:-

प्रतापगढ़। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर के निर्देशानुसार शनिवार को जिले में राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा (STSE) का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रतापगढ़ में किया गया। जिला स्तर पर आवंटित 24 में से 23 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

दूसरी ओर, जिले में नेशनल मिन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) परीक्षा का आयोजन भी 9 परीक्षा केन्द्रों पर सफलतापूर्वक हुआ। इस परीक्षा के लिए पंजीकृत 2657 में से 2074 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिससे 78 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

परीक्षाओं के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल तथा निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सहायक निदेशक लखपत सिंह विश्नोई ने सेमलिया, कचोटिया, धमोतर और प्रतापगढ़ परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं।

सीडीईओ तेतरवाल ने बताया कि NMMS परीक्षा में कक्षा 8 के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल होते हैं। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत रहने पर 12,000 रुपये प्रतिवर्ष, कुल 48,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंत्योदय फाउंडेशन की सहायता से 200 गाइडबुक्स उपलब्ध करवाकर विशेष तैयारी करवाई गई है, जिससे जिले से अधिक विद्यार्थियों के चयन की उम्मीद है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE