छतरपुर। जिला के खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा द्वारा आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 में जयंती पर यूनिटी मार्च राजनगर विधानसभा की ललपुर से भभुआ तक पैदल निकाली गई। जिसमे खजुराहो सांसद के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक एवं राजनगर का विधायक अरविंद पटेरिया एवं भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता स्पेशल यात्रा में शामिल हुए साथ ही स्कूली बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर इस यात्रा में शामिल होकर एकता का संदेश दिया।
वहीं इसे यूनिटी मार्च यात्रा का जगह है गांव में स्वागत हुआ। गांव की महिलाओं एवं बच्चो ने सर पर कलश रख और पुष्प बरसाकर इस यात्रा का स्वागत किया। यह यात्रा खजुराहो सांसद क्षेत्र के 8 विधानसभा में निकली जाएगी।