मंदसौर। जिला रोजगार अधिकारी द्वारा बताया गया कि मंदसौर जिले में ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेला आयोजित होगा। 26 नवंबर 2025 को प्रातः 11 से शाम 4 बजे तक शासकीय आईटीआई कॉलेज मंदसौर, 27 नवंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक अपेक्स कम्प्युटर एजुकेशन इंस्टीट्युट नया बाजार मल्हारगढ़, 28 नवंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय आईटीआई कॉलेज सीतामऊ, 1 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक शासकीय आईटीआई कॉलेज गरोठ, 2 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय आईटीआई कॉलेज भानपुरा।