BREAKING NEWS
REPORT : सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा.. <<     REPORT : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर नीमच में होगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा.. <<     महिदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू.. <<     खनियांधाना में एल्डरमेन पार्षदों का शपथ.. <<     विश्व आदिवासी दिवस पर देवास में लोक संस्कृति.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, भाई और.. <<     KHABAR : एमपी में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी,.. <<     KHABAR : श्रावण मास का दूसरा सोमवार, महाकाल मन्दिर.. <<     KHABAR : श्रावण-भादो मे महाकाल नगरी बनी शिवमय, उमड़.. <<     नीमच में घी की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, खाद्य.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा समाज विकास.. <<     KHABAR : देवास में विश्व आदिवासी दिवस पर निकली.. <<     शाजापुर जिले के खोकरा कला में देवनारायण.. <<     KHABAR : विकास की नई राह, 1.44 करोड़ की सड़क से बदली.. <<     करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के आरोप ... गांधी.. <<     डॉ. मनोज पंचोली की पदोन्नति पर भव्य स्वागत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2025, 7:24 pm
BIG NEWS : धर्मेंद्र के निधन पर एमपी सीएम डॉ मोहन ने जताया दुख, कहा- सुपरहिट हीरो में से एक, उनका अभिनय कोई नहीं भूल सकता, पढे़ खबर 

Share On:-

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताया हैं। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र जी का इस दुनिया से जाना, हम सब के लिए कष्टकारी है। शोले जैसी मशहूर फिल्म को जीवनभर कोई भूल नहीं सकेगा। उनके योगदान को देश याद रखेगा। वहीं सीएम ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि धर्मेंद्र जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें।


सीएम डॉ मोहन यादव सोमवार को टीकमगढ़ जिले पहुंचे। जहां पुलिस परेड ग्राउंड पर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि धर्मेंद्र जी का निधन हम सब के लिए कष्टकारी है। उन्होंने जिस तरह से फिल्मी दुनिया में रोल अदा किया। हर दौर में अनूठे और बेहद लोकप्रिय और अपने समय में सुपरहिट हीरो में से एक रहे हैं। कई फिल्मों में अद्भुत, भोला और नटखटपन, शोले जैसी फिल्म में उनका अभिनय कोई भूल नहीं सकता। मध्य प्रदेश सरकार की ओर विनम्र श्रध्दांजलि अर्पित करता हूं। योगदान को सदैव पूरा देश स्मरण रखेगा। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि धर्मेंद्र जी को अपने चरणों में स्थान दें।


विधानसभा अध्यक्ष ने भी जताया शोक
वहीं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताया हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हम सबके लिए बहुत दुखद है। फिल्म जगत में उन्होंने अपने परिश्रम और कर्म से एक स्थान बनाया और उस स्थान ने पूरे देश और दुनिया के अनेक देशों को प्रभावित किया। आज वे शरीर से हम सबके मध्य नहीं है। लेकिन उनकी कला-प्रदर्शन ये हमेशा हम सबको याद रहेगा।


इस कार्यक्रम में होंगे शामिल
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष जतारा विधायक हरिशंकर खटीक की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए टीकमगढ़ पहुंचे हैं। हेलीपैड पर अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के बाद दोनों विवाह समारोह में शामिल होने के लिए झांसी रोड स्थित जलसा रिसोर्ट के लिए रवाना हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE