BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2025, 7:41 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 3.0 के अन्तर्गत निर्धन परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन, प्रदाय करने के संबंध में संपन्न हुई बैठक, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 3.0 के अन्तर्गत निर्धन परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदाय करने के संबंध में शासन से प्राप्त निर्देशों के पालन में सोमवार को एडीएम संजीव केशव पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्टर सभा कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी उज्जवला योजना, सभी क्षेत्रिय आपूर्ति अधिकारी एवं जिले के समस्त गैस एजेंसी संचालक/ प्रबंधक उपस्थित रहें। बैठक में एडीएम संजीव केशव पांडेय द्वारा सभी गैस एजेंसी संचालकों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 3.0 के अन्तर्गत निर्धन परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदाय करने की प्रक्रिया का विस्तृरत रूप से जानकारी दी गई तथा निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए पात्र हितग्राहियों को निःशुल्कं गैस कनेक्शन प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया गया। इस संबंध में गैस एजेंसी संचालकों द्वारा कनेक्श्न जारी करने में आने वाली कठिनाईयों के बारे में बताया गया। जिसमें एडीएम द्वारा प्रशासन से पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। बताया गया कि जो भी हितग्राही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शहन का लाभ प्राप्ता करना चाहती है, उन्हें आवश्यक दस्तावेज, परिवार समग्र आईडी, सभी वयस्क सदस्यों के आधार कार्ड, महिला का बैंक खाता, मोबाईल नम्बर, घोषणा पत्र के साथ प्रस्तु्त करना होगा। जिस परिवार में किसी भी व्यक्ति की मासिक आय 10000 रूपये, पहले से गैस कनेक्शन, प्रोफेशनल टेक्स दाता, आयकर दाता, शासकीय सेवक, 50000 रूपये से अधिक का किसान क्रेडिट कार्ड, एक कृषि यंत्र के साथ 2.5 एकड़ जमीन, 300 वर्ग मीटर में स्वयं का मकान, तीन या चार पहिया वाहन, तीन या चार पहिया कृषि यंत्र होने पर वह व्यक्ति/ परिवार को पात्रता नहीं होगी। उक्ता प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत जिले में कुल- 230409 गैस कनेक्शन पूर्व से जारी है। एडीएम संजीव केशव पांडेय ने सभी ऐसे परिवार जो उक्ता पात्रता शर्ताे का पालन करते है को अपनी नजदीकि गैस एजेंसी पर जाकर नवीन प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 3.0 के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन का लाभ लेने का अनुरोध किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE