खलघाट। एसईडब्ल्यू ब्रिज से एक युवक ने छलांग लगाई है, वही लड़के के पिता ने बताया है, मेरा लड़का जिसका नाम रवि पिता मुन्नालाल निवासी लफ़नगाव उम्र 20 वर्ष (नागलवाड़ी) जिला बड़वानी ने अपने घर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 10 एनजी 6538 से काम पर जाने का बोल कर घर से निकला था। वही राहगीर ने लड़के के मोबाइल से लड़के के पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिससे घर वाले घटना स्थल पर पहुंच गए। वही धामनोद थाने के नगर सैनिक दिनेश वर्मा परिजनों के साथ मिलकर नाव द्वारा युवक की तलाश की जा रही है।