चित्तौड़गढ़। गोवंश तस्करी के 12 साल पुराने मामले में फरार चल रहा वांछित आरोपी रफीक उर्फ नाथू खान को कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने एमपी के नीमच से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले कई वर्षों से पुलिस की पकड़ से दूर था।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक, उदयपुर रेंज द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सुदर्शन चक्र’ के अंतर्गत जिले के वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए निर्देश जारी किए गए थे। उसी के तहत यह कार्रवाई की गई।
एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के आदेश पर एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में कांस्टेबल वीरेंद्र, सुमित, राकेश और देवेंद्र शामिल थे।
सोमवार को मुखबिर सूचना के आधार पर 2013 के गोवंश तस्करी प्रकरण में वांछित आरोपी रफीक उर्फ नाथू खान (उम्र 52 वर्ष) पुत्र ताज मोहम्मद, निवासी को नीमच से डिटेन कर आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना साइबर सेल जिला नीमच के हेड कांस्टेबल आदित्य गौड़ और कांस्टेबल सोनेंद्र सिंह राठौर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।