खरगोन। जिले के गोगांवा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह भयानक सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोगों को चोटें आई है। गंभीर घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह अंदड़ व मच्छलगांव के बीच अभ्युदय विश्वविद्यालय की तेज रफ्तार बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक सवार अरुण बड़ोदे 22 वर्षीय निवासी रामपुरा थाना मेनगांव, उसकी मॉ बदलबाई पति गुमानसिंह बड़ोदे और बदलबाई की 9 साल की पोती राज पिता पप्पू बड़ोदे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टकू पिता पप्पू बड़ौदे गंभीर से घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया।