BREAKING NEWS
REPORT : सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा.. <<     REPORT : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर नीमच में होगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा.. <<     महिदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू.. <<     खनियांधाना में एल्डरमेन पार्षदों का शपथ.. <<     विश्व आदिवासी दिवस पर देवास में लोक संस्कृति.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, भाई और.. <<     KHABAR : एमपी में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी,.. <<     KHABAR : श्रावण मास का दूसरा सोमवार, महाकाल मन्दिर.. <<     KHABAR : श्रावण-भादो मे महाकाल नगरी बनी शिवमय, उमड़.. <<     नीमच में घी की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, खाद्य.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा समाज विकास.. <<     KHABAR : देवास में विश्व आदिवासी दिवस पर निकली.. <<     शाजापुर जिले के खोकरा कला में देवनारायण.. <<     KHABAR : विकास की नई राह, 1.44 करोड़ की सड़क से बदली.. <<     करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के आरोप ... गांधी.. <<     डॉ. मनोज पंचोली की पदोन्नति पर भव्य स्वागत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2025, 1:22 pm
KHABAR : निमाड़ उत्सव के अंतिम दिन काठी, गणगौर और कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति, कार्यक्रम में राष्ट्रकवि सम्मेलन का आयोजन, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के महेश्वर के देवी अहिल्या घाट पर चल रहे तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव के अंतिम दिन सोमवार को विधायक राजकुमार मेव के मुख्य आतिथ्य में निमाड़ी कलाकारों द्वारा काठी, गणगौर और कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। खंडवा के  रामदास साकल्ले और समूह ने काठी नृत्य और अनुजा जोशी और समूह ने गणगौर नृत्य की प्रस्तुति दी। खरगोन की विख्यात नृत्यांगना गौरी देशमुख और साथियों द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रकवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका संचालन  बुद्धिप्रकाश दाधीच ने किया। इससे पूर्व लाइट एंड साउंड शो की भी प्रस्तुति हुई, जिसके माध्यम से महेश्वर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। विधायक  मेव ने निमाड़ उत्सव की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

रामदास साकल्ले और समूह ने काठी नृत्य के माध्यम से शिवपार्वती आराधना की आकर्षक प्रस्तुति दी। अनुजा जोशी और समूह ने निमाड़ के प्रसिद्ध लोकनृत्य गणगौर की विविध विधाओं की प्रस्तुति दी। दर्शकों ने इन प्रस्तुतियों के माध्यम से अद्भुत निमाड़ी संस्कृति के दर्शन का आनंद लिया। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गौरी देशमुख व समूह की नर्मदाष्टकम् और श्रीकृष्ण कथक की प्रस्तुति को उपस्थित कलाप्रेमियों ने खूब सराहा, जिसमें मां नर्मदा की स्तुति और श्रीकृष्ण की लीलाओं का कलात्मक चित्रण किया गया। 


कार्यक्रम में राष्ट्रकवियों के काव्यपाठ ने श्रोताओं के बीच सांस्कृतिक गौरव का संचार किया। मुंबई के  सुदीप भोला, इंदौर की डॉ भुवन मोहिनी, भोपाल के राम भदावर ओज, खरगोन के डॉ शंभूसिंह मनहर, और महेश्वर के नरेंद्र श्रीवास्तव अटल की हास्य-व्यंग्य, देशप्रेम और वीररस से ओतप्रोत कविताओं का श्रोताओं ने करतल-ध्वनि के साथ आनंद लिया। काव्यपाठ के सूत्रधार विख्यात हास्यकवि श्री बुद्धिप्रकाश दाधीच थे। 


निमाड़ उत्सव के सफल आयोजन के लिए विधायक मेव ने संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन, जिला प्रशासन, कलाकारों, प्रतिभागियों और नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि निमाड़ उत्सव के इस संस्करण ने कलाप्रेमियों को अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किया है। कार्यक्रम में एसडीएम सुश्री पूर्वा मंडलोई, नोडल अधिकारी  नीरज अमझरे सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE