मंदसौर। मंदसौर जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत बच्चों को सुरक्षा, जागरूकता और आत्मरक्षा से जोड़ने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को ग्राम साबाखेड़ा स्थित सांदीपनि विद्यालय (सीएम राइज स्कूल) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
गुड टचदृबैड टच पर दी महत्वपूर्ण जानकारी-
कार्यक्रम में एसपी विनोद कुमार मीना और एडिशनल एसपी जितेंद्र भास्कर ने छात्रों को बाल अपराध, यौन हिंसा, गुड टचदृबैड टच और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के बारे में सरल भाषा में अवगत कराया।
अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि किसी भी गलत, असहज या संदिग्ध व्यवहार की स्थिति में तुरंत मातादृपिता, शिक्षकों या पुलिस से संपर्क करें। साथ ही आत्मसुरक्षा के व्यावहारिक तरीके और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए।
पूरे प्रदेश में चल रहा अभियान-
एएसपी टी.एस. बघेल और एएसपी गरोठ हेमलता कुरील के मार्गदर्शन में जिलेभर में यह अभियान सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
लापता बच्चों की तलाश और अपराधियों पर तेजी से कार्रवाई-
पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता बच्चों की खोज, यौन अपराधों पर सख्त कार्रवाई और संरक्षण से जुड़े मामलों की सतर्क निगरानी की जा रही है। थाना वायडी नगर से उपनिरीक्षक विनय बुंदेला और थाना कोतवाली से उपनिरीक्षक उषा बारिया भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ ही समाज में सुरक्षा और जागरूकता का माहौल तैयार करते हैं।