खनियाधाना। मध्य प्रदेश के लोकप्रिय पिछोर खनियाधाना विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक अत्यंत सराहनीय और धार्मिक पहल की है। उन्होंने आज 4 तीर्थ दर्शन के लिये चार बसें रबाना की है जिसमे सबसे लास्ट में ओरछा धाम (जहाँ राजा राम विराजमान हैं) के तीर्थ दर्शन के लिए निशुल्क व्यवस्था की है। यह यात्रा विधायक के द्वारा बिल्कुल निःशुल्क कराई जा रही है, जिससे क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों को आसानी से धार्मिक यात्रा करने का अवसर मिल रहा है।पहला चरण इस यात्रा का शुभारंभ आज 25 नवम्बर 2025 को खनियाधाना के ग्राम कुदौली, पंचायत नदनवारा से यात्रा को विधायक पीतम लोधी ने फीता काट कर शुभारभ किया आगे की योजना पोस्टर के अनुसार, यह यात्रा विधायक द्वारा सप्ताह में एक दिन हर ग्राम पंचायत से करवाई जाएगी।
यह विधायक प्रीतम सिंह लोधी की ओर से क्षेत्र की जनता को दिया गया एक बड़ा उपहार है, जो उन्हें धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा का सुखद अनुभव प्रदान करेगा। क्षेत्रवासियों में इस निःशुल्क तीर्थ यात्रा को लेकर भारी उत्साह है यह निशुल्क यात्रा मध्य प्रदेश की पहली यात्रा बताया जा रहा है जो पिछोर खनियाधाना विधायक प्रीतम सिंह लोधी के द्वारा कराई जा रही है।