BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2025, 3:55 pm
KHABAR : एसआईआर अभियान में नीमच जिले ने हांसिल की बड़ी उपलब्‍धी, जिले में 79.07 प्रतिशत ईम्‍युरेशन फार्म हुए डिजिटाईज्‍ड, जावद विस 82.49 प्रतिशत फार्म डिजिटाईज कर पहले स्‍थान पर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में नीमच जिले ने विशेष गहन पुनरीक्षण में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले ने कुल 79.07 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर, इस अभियान को सफल बनाया है। मतदान प्रक्रिया को मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी और पारदर्शी कदम उठाने के लिए, जिलेभर में 745 बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की निरंतर समीक्षा की जा रही हैं। पुनरीक्षण के दौरान गणना फॉर्म (ईएफ) वितरण से लेकर डिजिटाइजेशन तक, प्रत्येक स्तर पर उल्‍लैखनीय प्रदर्शन किया गया हैं।

अपर कलेक्‍टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस कलेश ने बताया कि मंगलवार सुबह प्रातरू 10 बजे तक की स्थिति में नीमच जिले में कुल 6 लाख 19 हजार 141 मतदाताओं में से 4 लाख 89 हजार 767 मतदाताओं के इम्‍युरेशन फार्म डिजिटाईज्‍ड किए जा चुके है, जो कि 79.07 प्रतिशत है। नीमच जिले की विधानसभा क्षेत्र मनासा में कुल 203128 मतदाताओं में से 160870 गणना फॉर्माे का डिजिटाइजेशन पूरा किया गया है, जो 79.2 प्रतिशत की सफलता दर्शाता है। जावद विधानसभा नेजिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। यहां 183826 मतदाताओं में से 151643 फॉर्माे का डिजिटाइजेशन किया गया है। जावद ने 82.49 प्रतिशत की सफलता के साथ जिले में सर्वाेच्च स्‍थान प्राप्‍त किया है। नीमच विधानसभा में 232887 मतदाताओं में से 177254 फॉर्म डिजिटाइज कर, 76.24 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया गया है।

कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी बीएलओ को बधाई देते हुए कहा, कि यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्‍होने ने शेष बचे डिजिटाइजेशन कार्य को भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि मतदाता सूची अद्यतन और शुद्धिकरण की प्रक्रिया समय पर पूर्ण हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE