खरगोन। मार्गशीर्ष (अगहन) माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि मंगलवार को नाग दीपावली के रूप में मनाई गई। शहर सहित अंचल के नाग मन्दिरो में सुबह से देरशाम तक धार्मिक आयोजन किये गए। सनावद रोड जिला अस्पताल के सामने स्थित भीलट देव मन्दिर में भी भव्य श्रंगार के साथ भंडारे का आयोजन हुआ। मन्दिर समिति सदस्यों ने बताया सुबह बाबा का अभिषेक पूजन पर श्रंगार किया गया। दोपहर में भंडारे प्रसादी का आयोजन में हुआ जिसमें सेकड़ो लोगो ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। शाम को महाआरती के बाद आतिशबाजी भी हुई। इसी तरह दामखेड़ा मन्दिर में भी भीलट देव का मनोहारी श्रंगार कर शाम को 56 भोग लगाकर आकाशीय आतिशबाजी की गई।