BREAKING NEWS
REPORT : सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा.. <<     REPORT : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर नीमच में होगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा.. <<     महिदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू.. <<     खनियांधाना में एल्डरमेन पार्षदों का शपथ.. <<     विश्व आदिवासी दिवस पर देवास में लोक संस्कृति.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, भाई और.. <<     KHABAR : एमपी में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी,.. <<     KHABAR : श्रावण मास का दूसरा सोमवार, महाकाल मन्दिर.. <<     KHABAR : श्रावण-भादो मे महाकाल नगरी बनी शिवमय, उमड़.. <<     नीमच में घी की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, खाद्य.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा समाज विकास.. <<     KHABAR : देवास में विश्व आदिवासी दिवस पर निकली.. <<     शाजापुर जिले के खोकरा कला में देवनारायण.. <<     KHABAR : विकास की नई राह, 1.44 करोड़ की सड़क से बदली.. <<     करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के आरोप ... गांधी.. <<     डॉ. मनोज पंचोली की पदोन्नति पर भव्य स्वागत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2025, 4:48 pm
KHABAR : नांगलवाड़ी में धूमधाम से मनाई गई नाग दीपावली, भिलट देव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, पढे़ जयप्रकाश सोलंकी खबर 

Share On:-

बड़वानी। नांगलवाड़ी में नाग दीपावली का पावन पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा, उत्साह और परंपरा के साथ भव्य रूप से मनाया गया। सुबह 5 बजे भिलट देव का मनोहारी चोला-श्रृंगार किया गया, जिसके बाद जयघोष और आतिशबाजी के बीच भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में दिव्यता और आध्यात्मिक माहौल स्पष्ट झलक रहा था।दोपहर 12 बजे से अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसके यजमान खरगोन निवासी दिनेश अग्रवाल रहे। महाप्रसादी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा भिलट देव के दर्शन किए और पुण्य लाभ अर्जित किया। दूर-दूर से आए भक्तों की भीड़ से मंदिर परिसर दिनभर खचाखच भरा रहा।नांगलवाड़ी का प्रसिद्ध भिलट देव मंदिर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा, जहां शाम होते ही भक्तों ने अपने घरों के प्रांगण में दीप प्रज्वलित कर आतिशबाजी के साथ पर्व की खुशियां मनाईं।


रात्रि में नव युवक रामायण मंडल द्वारा भव्य संगीत के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करेंगे। पूरे दिन नांगलवाड़ी में नाग दीपावली का माहौल उत्साह, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE