BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<     KHABAR : 20 जून को सजेगा नीमच जिला प्रेस क्लब का.. <<     खरगोन में पटवारी का तबादला निरस्त करने की.. <<     नीट परीक्षार्थियों को रेलवे की बड़ी राहत,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दावत-ए-इस्लामी इंडिया का अजीमुश्शान.. <<     KHABAR : नीमच में 21 जून को होगी नीट-यूजी पुनः.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून के लिए अभी और.. <<     KHABAR : 22 जून को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : घटिया निर्माण पर कलेक्टर सख्त, इंजीनियर.. <<     कसरावद में मोहर्रम 1448 हिजरी की तैयारियां.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : महेश नवमी महोत्सव के तहत 20 जून को होगा.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2025, 5:43 pm
KHABAR : जिला स्तरीय भूतपूर्व सैनिक सम्मान समारोह संपन्न, सांसद गुप्ता ने कहा- भारतीय सेना आज नए गौरवशाली अंदाज में खड़ी है, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय भूतपूर्व सैनिक सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहीद सैनिकों के परिवारजनों एवं भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान कर उन्हें राष्ट्र-निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के लिए नमन किया गया। 
कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, कलेक्टर अदिती गर्ग, मंदसौर विधायक विपिन जैन, कर्नल एवं सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे। समारोह के दौरान स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टाल लगाए गए, जिनमें सैनिकों और उनके परिवारों को एक ही स्थान पर आवश्यक परामर्श, सेवाएं और सुविधाएं प्रदान की गईं। स्टालों का व्यापक रूप से लाभ लिया गया। 

सांसद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में भारतीय सेना अपने आप में एक नए, आधुनिक और मजबूत अंदाज में विश्व पटल पर खड़ी है।” उन्होंने सभी सैनिक परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेना आज देश की प्रेरणा शक्ति बनी हुई है। व्यापक बजट, आधुनिक तकनीक, हथियार प्रणाली और नई सैन्य क्षमताओं के कारण भारत ने दुनिया में अपना सम्मानजनक स्थान और मजबूत पहचान बनाई है। कलेक्टर अदिती गर्ग ने कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु मंच से ही सभी जानकारी प्रदान की जा रही है। किसी भी प्रकार की परेशानी के लिए वे निःसंकोच अपनी बात रखें, प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE