BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच की मनस्वी जैन ने हासिल की बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : टीईटी से राहत की मांग को लेकर शिक्षकों का.. <<     BIG NEWS : मानसून की सुस्त चाल से अटकी बोवनी, नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्कूल खुलते ही उज्जैन में 70 बसों की जांच,.. <<     KHABAR : कांग्रेस का चरखा सत्याग्रह आंदोलन, पूर्व.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अतिक्रमण हटाकर हरित क्षेत्र बना रही.. <<     BIG NEWS : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं.. <<     खरगोन में कांग्रेस महिलाओं का.. <<     KHABAR : उत्कृष्ट विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम.. <<     KHABAR : नीट धांधली के खिलाफ एमपी कांग्रेस का बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2025, 12:39 pm
KHABAR : मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आगामी पांच वर्षाे में प्रदेश का दुग्ध उत्पादन को दो गुना करने के लिए सम्पूर्ण प्रदेश में पशुपालन विभाग कर रहा नवाचार, नीमच जिले में शुरू होगा द्वितीय चरण का अभियान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आगामी पाच वर्षाे में प्रदेश का दुग्ध उत्पादन को दो गुना करने के लिए सम्पूर्ण प्रदेश में पशुपालन विभाग द्वारा नवाचार किये जा रहे है। नवाचार की इसी श्रृंखला में विभाग द्वारा सम्‍पूर्ण प्रदेश में तीन चरणों में दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का प्रथम चरण 02 से 09 अक्टूबर के मध्य सम्पन्न हो चुका है। द्वितीय चरण 17 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2025 के मध्य संचालित किया जा रहा हैं।

इस अभियान के द्वितीय चरण में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, मैत्री, गौसेवक एवं दुग्ध संघ के कार्यकर्ता पांच से नो की संख्‍या में गौवंश एवं भैंसवंश पशुपालको को गृह भेंट देकर उनसे पशुपालन से लाभ के विषय में संवाद करेगे। गृह भेंट कार्य में विभागीय अमला पशुपालक से पशु स्वास्थ्य, पशु पौषण एवं नस्ल सुधार विषय पर संवाद कर पशुपालन से लाभ अर्जित करने के संबंध में बताएगें।

जिले में 5 से 9 गौ एवं भैंसवंश पालकों की संख्या 14674 है। इनमें से जावद में 6010, नीमच में 3902 एवं मनासा में 4762 पशुपालक है। इस कार्य हेतु विभाग के 190 लोगों को लगाया गया है। अभियान में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, जन प्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारी भी भ्रमण कर, अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सत्यापन एवं पर्यवेक्षण करेगे।

पशुपालको के पास उपलब्ध पशुधन की जानकारी, गृह भेंट उपरान्त एप पर अपलोड की जाएगी। इस हेतु जिला स्तर पर कन्ट्रोल रूप स्थापित किया गया है,जिसके प्रभारी डा. ए.आर.धाकड मो.न. 9893130344 को बनाया गया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE