BREAKING NEWS
KHABAR : कसरावद नगर कांग्रेस की कमान डॉ. सिरीश.. <<     सिरोही के माउंट आबू में जैन धर्म का भव्य.. <<     KHABAR : बिना अनुज्ञापत्र गेहूं परिवहन पर मंडी.. <<     शाजापुर: बंद दरवाजे के पीछे चल रहा था सट्टे का.. <<     देवास में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा,खारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कलेक्टर अदिति गर्ग ने की नीट परीक्षा.. <<     BIG NEWS : इंदौर में बन रहा एमपी-सीजी का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : खरगोन में आगामी त्योहारों को लेकर शांति.. <<     मुरैना में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का शक्ति.. <<     KHABAR : बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत का कारण,.. <<     NEWS : विश्व प्रसिद्ध दिलवाड़ा जैन मंदिर का 994वां.. <<     VIDEO NEWS : सांवलिया सेठ की कृपा का चमत्कार ! भक्तों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर में सट्टा माफियाओं पर पुलिस का.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा की शिकायतों पर भाजपा सरकार.. <<     टीकमगढ़ की पिपरोट नर्सरी में शिव प्रतिष्ठा.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में बेदा नदी पुलिया.. <<     KHABAR : नीमच के मोहित नागदा ने बढ़ाया जिले का मान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2025, 5:14 pm
KHABAR : सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने संसद में उठाया एससी और एसटी प्रमाण पत्र में नीति निर्धारण का मुद्दा, न्यायपालिका का सम्मान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल, पढे़ जय प्रकाश सोलंकी खबर 

Share On:-

खरगोन/बड़वानी। अनुसूचित जाति और जनजाति के एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा,भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री,एवं सांसद (लोकसभा) खरगोन-बड़वानी (म.प्र.) गजेन्द्रसिंह पटेल ने विषय रखते हुआ कहा  - हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में कहा है कि विशेष परिस्थिति में बच्चे की मां की जाति के आधार पर भी अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र दिया जा सकता है।


न्यायपालिका का सम्मान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल है, लेकिन यह भी उतना ही आवश्यक है कि नीति निर्माण का अधिकार संसद के पास रहे। यह फैसला पूरे देश में जातिगत प्रमाण पत्र की व्यवस्था पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। जाति प्रमाण पत्र जारी करने का आधार मुख्यतः पितृवंशी परंपरा रहा है। यदि इसे बिना स्पष्ट दिशा-निर्देश बदला जाता है, तो राज्यों में भ्रम, विवाद और बड़े पैमाने पर दुरुपयोग की आशंका हो सकती है। वहीं लव जिहाद और धर्मांतरण पर भी अनुसूचित जाति और जनजाति पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।


मेरा सरकार से आग्रह है कि सरकार इस फैसले का व्यापक अध्ययन करे। दूसरा, जातिगत निर्धारण के नियमों पर एक स्पष्ट और समान राष्ट्रीय नीति लाए। और यदि आवश्यक हो, तो संसद में एक नया कानून या संशोधन लाए, जिससे स्पष्ट हो सके कि एससी और एसटी का प्रमाण पत्र किन परिस्थितियों में पिता से और किन परिस्थितियों में माता से मिले।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE