BREAKING NEWS
KHABAR : कसरावद नगर कांग्रेस की कमान डॉ. सिरीश.. <<     सिरोही के माउंट आबू में जैन धर्म का भव्य.. <<     KHABAR : बिना अनुज्ञापत्र गेहूं परिवहन पर मंडी.. <<     शाजापुर: बंद दरवाजे के पीछे चल रहा था सट्टे का.. <<     देवास में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा,खारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कलेक्टर अदिति गर्ग ने की नीट परीक्षा.. <<     BIG NEWS : इंदौर में बन रहा एमपी-सीजी का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : खरगोन में आगामी त्योहारों को लेकर शांति.. <<     मुरैना में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का शक्ति.. <<     KHABAR : बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत का कारण,.. <<     NEWS : विश्व प्रसिद्ध दिलवाड़ा जैन मंदिर का 994वां.. <<     VIDEO NEWS : सांवलिया सेठ की कृपा का चमत्कार ! भक्तों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर में सट्टा माफियाओं पर पुलिस का.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा की शिकायतों पर भाजपा सरकार.. <<     टीकमगढ़ की पिपरोट नर्सरी में शिव प्रतिष्ठा.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में बेदा नदी पुलिया.. <<     KHABAR : नीमच के मोहित नागदा ने बढ़ाया जिले का मान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2025, 12:36 pm
KHABAR : जिला एवं तहसील न्यायालयों में आयोजित नेशनल लोक अदालत में बीएसएनएल के 383 लंबित प्रकरणों का निपटारा आज, समझौता योग्य प्रकरणों को प्राथमिकता, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। मध्य प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आज जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिला एवं तहसील न्यायालयों में आयोजित इस लोक अदालत में आपसी समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

लोक अदालत में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के राजस्व से संबंधित कुल 383 लंबित प्रकरण प्रस्तुत किए गए हैं। बीएसएनएल के लेखापाल एस.एस. सिसोदिया के अनुसार, ये प्रकरण मंदसौर, नारायणगढ़, भानपुरा एवं गरोठ न्यायालयों में रखे गए हैं।

प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का भी होगा निराकरण-
नेशनल लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण संबंधित खंडपीठ के पीठासीन अधिकारी के समक्ष किया जाएगा। इसके लिए पक्षकारों को निर्धारित न्यायालयों में उपस्थित होना होगा।

लोक अदालत में BSNL दे रहा विशेष छूट-
बीएसएनएल द्वारा लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निपटारे हेतु उपभोक्ताओं को विशेष छूट का प्रावधान किया गया है। लैंडलाइन, मोबाइल एवं एफटीटीएच सेवाओं से संबंधित बकाया राशि पर 10 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे संबंधित बीएसएनएल कार्यालय से संपर्क कर आपसी सहमति से अपने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निपटारा कर छूट का लाभ उठाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE