BREAKING NEWS
KHABAR : कसरावद नगर कांग्रेस की कमान डॉ. सिरीश.. <<     सिरोही के माउंट आबू में जैन धर्म का भव्य.. <<     KHABAR : बिना अनुज्ञापत्र गेहूं परिवहन पर मंडी.. <<     शाजापुर: बंद दरवाजे के पीछे चल रहा था सट्टे का.. <<     देवास में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा,खारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कलेक्टर अदिति गर्ग ने की नीट परीक्षा.. <<     BIG NEWS : इंदौर में बन रहा एमपी-सीजी का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : खरगोन में आगामी त्योहारों को लेकर शांति.. <<     मुरैना में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का शक्ति.. <<     KHABAR : बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत का कारण,.. <<     NEWS : विश्व प्रसिद्ध दिलवाड़ा जैन मंदिर का 994वां.. <<     VIDEO NEWS : सांवलिया सेठ की कृपा का चमत्कार ! भक्तों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर में सट्टा माफियाओं पर पुलिस का.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा की शिकायतों पर भाजपा सरकार.. <<     टीकमगढ़ की पिपरोट नर्सरी में शिव प्रतिष्ठा.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में बेदा नदी पुलिया.. <<     KHABAR : नीमच के मोहित नागदा ने बढ़ाया जिले का मान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2025, 5:29 pm
REPORT : लोक अदालत में सुलह से टूटा विवाद, एक साल से अलग रह रहे पति-पत्नी फिर हुए एक, माला पहनाकर ली हमेशा साथ रहने की शपथ, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिला न्यायालय शाजापुर में आयोजित वर्ष 2025 की अंतिम नेशनल लोक अदालत में कई प्रकरणों का आपसी समझौते से निराकरण किया गया। इसी क्रम में अभिभाषक सईद पठान, जावेद पठान एवं सावेद पठान की समझाइश से एक वर्ष से अलग रह रहे पति-पत्नी ने आपसी विवाद समाप्त कर पुनः साथ रहने का निर्णय लिया।

प्रकरण में पक्षकार आरती मालवीय ने अपने पति निर्भय सिंह मालवी एवं ससुराल पक्ष के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, भरण-पोषण सहित अन्य प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए थे। दोनों पति-पत्नी पिछले एक वर्ष से अलग रह रहे थे तथा उनका एक वर्षीय पुत्र अभय मां के साथ रह रहा था।

नेशनल लोक अदालत के दौरान अभिभाषकों की समझाइश पर दोनों पक्षों ने अपने मतभेद भुलाकर साथ रहने पर सहमति व्यक्त की। इसके बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार तिवारी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अवधेश कुमार गुप्ता, विशेष न्यायाधीश अंजनी नंदन जोशी सहित अन्य न्यायाधीशों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों की उपस्थिति में राजीनामा संपन्न हुआ। इस अवसर पर पति-पत्नी ने एक-दूसरे को माला पहनाकर हमेशा साथ रहने की शपथ ली।

उल्लेखनीय है कि आरती का विवाह 30 अप्रैल 2023 को निर्भय सिंह मालवी से हुआ था। न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान दोनों को समझाने पर उन्होंने अपने बच्चे के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आपसी सुलह का मार्ग अपनाया। लोक अदालत में इस सुलह को एक सकारात्मक पहल के रूप में सराहा गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE