BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर में एपीसीआर राजस्थान की पैरा-लीगल.. <<     KHABAR : मक्का की कड़प के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 150.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने सुनीं.. <<     KHABAR : विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर पालिका में कल प्रधानमंत्री आवास एवं.. <<     KHABAR : ओबीसी महासभा की कमान बंशीलाल धनगर को,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2025, 5:05 pm
NEWS : रेलवे पेंशनर सभागार में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन, सचिव गोयल ने उपस्थित पेंशनर्स को दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश मानसिंह चूंडावत के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार गोयल द्वारा पेंशनर दिवस के अवसर पर रेलवे पेंशनर एसोसिएशन सभागार में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव गोयल ने उपस्थित पेंशनर्स को निःशुल्क विधिक सहायता से अवगत करवाते हुए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ( विधिक सहायता क्लीनिक) योजना 2010 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 (केन्द्रीय अधिनियम) की धारा 12 में वर्गीकृत समाज के गरीब, हाशिए पर और कमजोर वर्गों को कानूनी सेवाएं प्रदान करना है। इसके अलावा सचिव गोयल ने प्राधिकरण की निःशुल्क विधिक सेवाओं यथा निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराना, पीड़ित प्रतिकर दिलवाना, निःशुल्क विधिक सहायता के तहत अपील संस्थित कराना, मध्यस्थता के जरिए विवादों का निस्तारण, राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विवादों का निस्तारण आदि सेवाओं के बारे में जानकारी दी।  इसी अवसर पर पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत द्वारा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के द्वारा संचालित राज्यव्यापी अभियान ‘न्याय आपके द्वार -लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान‘ के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि पेंशन एवं अन्य जन उपयोगी मुद्दों से संबंधित समस्याओं को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा जारी एक वाट्सअप नम्बर 9119365734 पर वाट्सअप करके अपने पहचान पत्र यथा आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि को व्यक्ति अपलोड कर सकते है अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में सीधे ही आई-डी की प्रति सहित आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान दिनेश चंद्र  दशोरा, राम नरेश  ,डाक्टर के एम जैन, गायक अनवर हुसैन, गायक कैलाश लोट, गायक रमेश अहीर, गायक वी.के.सिंह और संचालनकर्ता श्रीकांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE