BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2025, 6:17 pm
KHABAR : बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम व पोक्सो एक्ट के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु संस्था जन साहस द्वारा किया एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। बच्चों एवं महिलाओं के साथ होने वाली लैंगिक हिंसा की रोकथाम एवं बाल अधिकार के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जन साहस संस्था द्वारा एसबीआई फाउंडेशन व एसबीआई  लाइफ के सहयोग से शासकीय माध्यमिक विद्यालय पिपलिया हाड़ी में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 


उक्त कार्यक्रम में जन साहस संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा सहभागिता की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी। कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथियों द्वारा बच्चों को बाल अधिकार, बाल सुरक्षा, साइबर क्राइम, बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम एवं पोक्सो एक्ट 2012 व चाइल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098, पुलिस के 112 नंबर, साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों पर सरल भाषा में जानकारी दी गई। 


कार्यक्रम के अंत में बच्चों के मध्य खेल गतिविधि करवाई गई। एवं विजेता बच्चों को पुरस्कार, गिफ्ट एवं मिठाई वितरित कर सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा उपस्थित बच्चों एवं स्कूल स्टाफ को बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम व बाल संरक्षण की शपथ दिलाई गई एवं उपस्थित सभी बच्चों व स्कूल स्टाफ को शिक्षण सामग्री व बिस्किट प्रदान किए गए।


कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ से प्रभारी प्राचार्य माहिनूर खान, जन साहस संस्था से जिला समन्वयक जितेन्द्र कुमार सुनार्तिया, सदस्य समीर मंसुरी, प्रियंका अहिर, अनिता दुर्गज, एवं विद्यालय स्टाफ सहित छात्र छात्राओं द्वारा बडी संख्या में सहभागिता की गई। कार्यक्रम का संचालन समीर मंसूरी ने किया व उपस्थित प्रतिभागियों का आभार अनिता दुर्गज ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE